फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Comptition in Mainpuri

मैनपुरी में प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 02 Feb 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Comptition in Mainpuri
समान पक्षी विहार में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
कटरा समान। विश्व वेटलैंड्स (आद्र क्षेत्र) दिवस पर समान पक्षी विहार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर चित्रकला और लेखन के माध्यम से वेटलैंड्स की महत्ता समझाई। इस दौरान उन्होंने जिले के वेटलैंड्स और पक्षियों के बारे में भी जानकारी दी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को समान पक्षी विहार में आयोजित प्रतियोगिताओं में श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और चौधरी सूरज सिंह इंटर कॉलेज के 115 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने वेटलैंड्स और सारस पर चित्र बनाने के साथ ही लेखन के माध्यम से भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की आकृति सिंह प्रथम, संगम गुप्ता द्वितीय और तृतीय पुरस्कार अश्वी चौहान ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में चौधरी सूरज सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा निशा ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में नीरजा गुप्ता प्रथम, निशा कुमारी द्वित्ीय और साधना तीसरे स्थान पर नहीं। उन्हें निवर्तमान ग्राम प्रधान सुखदेव तोमन और चेयरमैन किशनी अनिल मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारसों का प्राकृतिक घर हैं वेटलैंड्स
कार्यक्रम में वेटलैंड्स दिवस के बारे में भी जागरूक किया गया। इसमें चयेरमैन अनिल मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी संरक्षित सारस का वेटलैंड्स प्राकृतिक घर हैं। इनके खत्म होने से सारस की प्रजाति भी खत्म हो जाएगी। इसलिए इन्हें संरक्षण की जरूरत है। रेंजर सर्वेश भदौरिया ने बताया कि वे भूमि जिनमें वर्ष भर में लगभग सात आठ महीने पानी भरा रहता है, उन्हें वेटलैंड्स कहा जाता है। इस दौरान समान पक्षी विहार में मौजूद पक्षियों की गणना भी की गई। इसमें पांच हजार से अधिक पक्षी पाए गए। इनमें मुख्य रूप से विदेशी पक्षी गेड़वाल, कोमनकूट, व्हाइट आईविल, वॉरहेडेड गूज, पेंटेड स्टार्क, ब्लैक नेक्ड स्टार्क, मलार्ड आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, विमल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed