फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Compromise in front of police, divorce was pronounced thrice as soon as he reached home, victim complained to Women's Commission, FIR registered at Tajganj police station

Agra News: पुलिस के सामने समझौता, घर पहुंचते ही बोला तीन बार तलाक, पीड़िता ने महिला आयोग में की शिकायत, थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Compromise in front of police, divorce was pronounced thrice as soon as he reached home, victim complained to Women's Commission, FIR registered at Tajganj police station
आगरा। निकाह के बाद पति ने दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर भगा दिया। पुलिस से शिकायत पर सुलह कर ली। घर पहुंचने के बाद दोबारा मारपीट की और तीन तलाक बोलकर भगा दिया। थाना ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना ताजगंज क्षेत्र निवासी शबनम ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज की थी। बताया था कि उसका निकाह 11 अगस्त 2016 को थाना शाहगंज क्षेत्र के कोल्हाई निवासी यामीन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सास नग्गो, पति यामीन व अन्य परिजन द्वारा दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 13 अक्तूबर 2018 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। 11 मई 2025 को दोबारा ससुराल जाने पर फिर से मारपीट कर निकाल दिया गया। जून 2025 में पुलिस आयुक्त और महिला थाना रकाबगंज में शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र में समझौता हुआ। कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। 25 दिसंबर 2025 को मारपीट के बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed