फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complete metro and airport work by October CM said- PM's program possible in October

UP: पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का लोकार्पण! सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Mon, 29 Jun 2026 07:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 07:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का निर्माण अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेत दिया कि अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा आ सकते हैं, इसलिए दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण उसी दौरान कराने की तैयारी की जाए।

विज्ञापन
Complete metro and airport work by October CM said- PM's program possible in October
मंडलायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक करते हुए। स्रोत सूचना विभाग

विस्तार

सड़कों की समीक्षा करने रविवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में विकास कार्यों की भी समीक्षा की। आगरा मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का काम अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में प्रधानमंत्री आगरा आ सकते हैं। उससे पहले दोनों कार्यों को पूरा कराएं, जिससे लोकार्पण हो सके।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में बैठक करते हुए सीएम ने कहा कि दोनों कामों में किसी प्रकार की देरी न हो। आगरा मेट्रो फिलहाल ताजमहल से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच चल रही है। इसे आईएसबीटी तक अगले माह तक चलाना प्रस्तावित है। वहीं सिकंदरा स्टेशन का काम दिसंबर में पूरा होना है। इसी तरह आगरा कैंट स्टेशन से आगरा कॉलेज तक दूसरे कॉरिडोर के हिस्से का निर्माण कार्य भी दिसंबर तक पूरा होना है। धनौली में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सिविल एन्क्लेव का निर्माण जारी है। यह काम भी अक्तूबर तक पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के लिए दोनों काम अक्तूबर तक पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहीद कैप्टन आशीष देवा हो मेट्रो स्टेशन का नाम
एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आगरा के दोनों कॉरिडोर में किसी एक मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन आशीष देवा के नाम पर रखा जाए। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। वीर सपूत के सम्मान में मेट्रो के स्टेशन का नाम रखने से उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कैप्टन देवा वर्ष 2002 में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनवे विस्तार के लिए कोर्ट में कराएं पैरवी
बैठक में सिविल एन्क्लेव के रनवे विस्तार में बाधा बन रहे पेड़ों को काटने का मामला उठा तो मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कराने के लिए कहा। विकास कार्यों की बैठक में एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने दयालबाग से खंदौली को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल, एत्मादपुर बाईपास, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने ग्वालियर रोड पर जलभराव रोकने के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed