फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint to the Police Commissioner about beating by policemen

Agra News: पुलिसकर्मियों के पीटने की पुलिस आयुक्त से शिकायत

Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Complaint to the Police Commissioner about beating by policemen
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव देवगढ़ गांव के रहने वाली महिला ने डायल 112 के तैनात पुलिसकर्मियों पर बेटे को घर से ले जाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की।
विज्ञापन




पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बेटे पंकज ने करीब चार वर्ष पूर्व अपने ससुर विद्याराम को एक ट्रैक्टर दिलवाया था। ट्रैक्टर का बीमा समाप्त हो जाने पर पंकज ने अपने ससुर से बीमा कराने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि 12 अप्रैल को पंकज ने डायल 112 पर कॉल किया था। उसी दिन दोपहर करीब 12:30 बजे एक दरोगा और एक सिपाही उनके घर पहुंचे और पंकज को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पंकज को घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिट्टी प्लांट के पास घायल पड़ा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed