फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint about wrong order on leased land

Agra News: पट्टे की जमीन पर गलत आदेश करने की शिकायत

Sun, 28 Jan 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Complaint about wrong order on leased land
पट्टे की जमीन पर गलत आदेश करने की शिकायत
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने किसान के आरोपों को निराधार बताया



संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव छाछा के एक किसान ने तहसील में नायब तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसान द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। नायब तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताया है ।

ग्रामसभा छाछा के रहने वाले किसान रामस्वरूप ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि पट्टा मिलने के बाद 57 ख में मालिकाना हक मिलने वाले व्यक्ति को रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। जो काफी समय से जिलाधिकारी के आदेश से सील है। इस रजिस्टर के सील होने के बाद भी रामबहादुर निवासी ग्राम जगतपुरा की मृत्यु हो जाने पर बिना पट्टा सत्यापन किए 3 जुलाई 2023 को नायब तहसीलदार सोनू बघेल ने मृतक राम बहादुर के वारिसान भीमसेन, मोहित कुमार, राहुल कुमार, सुखरानी का नाम भूआभिलेखों में अंकित करा दिया है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा है कि करोड़ों रुपये कीमत की ग्राम समाज की सरकारी जमीन हाईवे के नजदीक है। इस जमीन को नायब तहसीलदार ने अपने आदेश को खसरा खतौनी में दर्ज करा दिया है। उसने इस गैर कानूनी आदेश करने पर मामले में लिप्त नायब तहसीलदार व मामले में लिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, विवादित भूमि को भू अभिलेख में ग्रामसभा के नाम दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शिकायत पर एसडीएम संध्या शर्मा को बिंदुवार जांचकर रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में देने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार सोनू बघेल का कहना है कि उन्होंने छाछा के इस मामले में कोई आदेश नहीं किया है। उन्होंने आरोप को निराधार बताया है।




मामले में जांच पूरी कर ली गई है। पट्टे के वारिसान संबंधी आदेश को नायब तहसीलदार सोनू बघेल ने नहीं किया है। जो आदेश जारी किया गया है उसकी जानकारी शीघ्र ही जिलाधिकारी को दी जाएगी।

संध्या शर्मा, एसडीएम भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed