फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complainants are making rounds, officers are playing the notice game

Agra News: फरियादी लगा रहे चक्कर, नोटिस-नोटिस खेल रहे अफसर

Mon, 05 Jan 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Complainants are making rounds, officers are playing the notice game
आगरा। अवैध कब्जा हो या जलभराव। सड़क टूटी हो या भ्रष्टाचार। जनसुनवाई नहीं होती। फरियादी चक्कर लगाते रहते हैं। अफसर नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस के बाद कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक 30 से अधिक विभागों के करीब 100 अधिकारियों के विरुद्ध लापरवाही पर नोटिस जारी हुए। तहसीलदार से लेकर अधिशासी अभियंता, चिकित्सा अधिकारी व अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों का वेतन रोका गया। लेकिन, नतीजा शून्य रहा। जन शिकायतों के निस्तारण से फरियादी नाखुश हैं। हर महीने करीब दो हजार से अधिक आवेदक जन शिकायतों के निस्तारण पर निगेटिव फीडबैक दे रहे हैं। जिसका असर जिलाधिकारी कार्यालय की रैकिंग पर पड़ रहा है। रैकिंग में गिरावट के बाद नोटिस की खानापूर्ति हो रही है। वहीं, इस संबंध में नोडल अधिकारी जनसुनवाई प्रशांत तिवारी का कहना है कि नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं होने और जन शिकायत निस्तारण में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। मासिक समीक्षा में इस बिंदु पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन

हर माह पांच हजार से अधिक शिकायतें
- तहसील, कलेक्ट्रेट, ब्लॉक से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक हर महीने जिले में करीब पांच हजार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। जिनमें 40 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण से आवेदक असंतुष्ट हैं। समस्याएं भी जस की तस बनी रहती हैं। पिछले एक साल में किसी अधिकारी को लापरवाही या फर्जी निस्तारण पर निलंबित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed