फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complainant In Samadhan Diwas At Sadar Tehsil

संपूर्ण समाधान दिवसः मैडम! मैं चार बार आय चुको, अबऊ चक रोड ते कब्जा नाय हटो...

Wed, 04 Nov 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 12:22 AM IST
सार

  • सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें आईं
  • सिर्फ पांच का निस्तारण हो सका

विज्ञापन
Complainant In Samadhan Diwas At Sadar Tehsil
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैडम! मैं चार बार आय चुको.. मुकती एप्लीकेशन दे लईं... अबऊ चक रोड ते कब्जा नाय हटो... लेखपाल सुंत नाय। दूसई पार्टी ते मिलके काम कर रहयो... ये फरियाद 80 साल के बुजुर्ग केशव वर्मा ने मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम एम अरुन्मौली से करते हुए कुठावली गांव में चक रोड पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें आईं। सिर्फ पांच का निस्तारण हो सका। बाकी फरियादी परिसर में भटकते रहे। चक रोड पर कब्जे, अतिक्रमण, पैमाइश समेत राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा 48 शिकायतें दर्ज हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुन्मौली ने इनकी जांच रिपोर्ट सात दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत के सामने हिंगोट खेड़िया निवासी साहब सिंह ने हलका लेखपाल पर उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप लगाए। एसडीएम ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के दो मामलों में मौके पर ही आवेदकों के फॉर्म भरवाए गए हैं। जबकि तीन आवेदकों की राशन समस्या दूर कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाचारी : जब एप्लीकेशन खो गई तो न्याय क्या मिलेगा
प्रार्थनापत्र पर आदेश कराने के बाद एसडीएम ने कर्मचारियों से उन्हें रिकॉर्ड में रखने को कहा। कई लोग प्रार्थनापत्रों को खोजने के लिए भटकते रहे। रसीद काउंटर पर पूछने पर पत्र नहीं मिले। एक शिकायतकर्ता राम कुमार ने कहा जब मेरा प्रार्थनापत्र ही खो दिया, तो मैं कैसे मान लूं कि मुझे यहां से न्याय मिल सकेगा।

लापरवाही : छह थानेदार रहे गैर हाजिर
तहसील दिवस में छह थानेदार गैर हाजिर रहे। उन्होंने अपनी जगह कोई अन्य कर्मचारी भी नहीं भेजा। इनके संबंध में एसडीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

मेरे घर के सामने कूड़ा फेंकता है
मेरे घर के सामने खाली जगह में विपक्षी कूड़ा फेंकते हैं। मना करने पर झगड़ा करते हैं। पुलिस को भेज कार्रवाई कराए जाए। - राम चरन, कछपुरा, बमरौली कटारा

घर में खोल लिया अवैध अस्पताल
शाहगंज में नाले की जमीन घेर ली है। घर में अस्पताल खोल लिया है। नक्शा पास नहीं है। नियम विरुद्ध खुले अस्पताल की जांच कराएं। - राजेश कठेरिया, आवास विकास कॉलोनी

विद्यालय में पीने का पानी नहीं
ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय में कोई काम नहीं कराया। पैसा ले चुका है। चहारदीवारी टूटी पड़ी है। पीने का पानी तक नहीं है। - सनी, तनोरा नूरपुर
 

पट्टे की जमीन बेच रहे भूमाफिया
बाल्मीकि जाति के लिए मिली पट्टे की जमीन भूमाफिया बेच रहे हैं। दो प्लॉट पर दीवार बन गई है। पट्टे की जमीन बेचने से रोकी जाए। - गोपाल सिंह, ऊदर, अकोला


इन विभागों की आई शिकायतें
राजस्व विभाग    48
पुलिस विभाग    24
जिला विकास    10
जिला पूर्ति विभाग    08
आवास विकास परिषद    08
नगर निगम    07
टोरंट पावर    05
जल निगम    03 
सिंचाई विभाग    03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed