फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Competition: Three participants selected in three subjects

प्रतियोगिता : तीन विषय में तीन-तीन प्रतिभागी चयनित

Sun, 20 Jul 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Competition: Three participants selected in three subjects
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते प्राचार्य।
भोगांव। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। तीनों विषयों से तीन तीन विद्यार्थी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।विज्ञान वर्ग में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोतों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। गणित में त्रिकोणमिति, ज्यामिति, सांख्यिकी को सरल विधि के जरिए प्रस्तुत किया गया। सामाजिक विज्ञान में सतत विकास के लक्ष्य से संबंधित मॉडल प्रमुख रहे। प्रदर्शनी में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए करके सीखो नीति पर किया गया है। विज्ञान वर्ग में अमन, इंद्रमोहन, शशिकांत, गणित में आर्यन, संचित तथा विधि, सामाजिक विज्ञान में सुमित, अंजली, रिया को चुना गया है। चयनित प्रतिभागी नवोदय विद्यालय में 7 और 8 अगस्त को संकुल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शिवानी सिंह, जितेंद्र सिंह तथा शीला तिवारी निर्णायक की भूमिका में रहे। उप प्राचार्य सुघर सिंह, अलकेश कुमार, रितु राय, आईजे सिंह, पूरन सिंह, धीरेंद्र कुमार, संजय, रजत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed