फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   competition in mainpuri

मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योती ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 10 Aug 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
competition in mainpuri
शहर के जेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा ज्योती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को प्रबंधक राकेश कुमारी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जेएस मेमोरियल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहुंची छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा ज्योति यादव ने द्वितीय तथा कक्षा आठवीं की छात्रा तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रबंधक राकेश कुमारी ने सफल छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य गोविंद सिंह राजावत, सुरुचि यादव, बबिता यादव, शालू चौहान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विजयी छात्राएं पुरस्कृत किए
कुरावली। जीटीरोड स्थित स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। डायरेक्टर आलोक गुप्ता के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। विजयी छात्राओं को डाययरेक्टर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed