फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Compensation: Sewer line to be laid on MG Road at a cost of 1.10 crore.

हर्जाना : एमजी रोड पर 1.10 करोड़ से डाली जाएगी सीवर लाइन

Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Compensation: Sewer line to be laid on MG Road at a cost of 1.10 crore.
आगरा। एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब के बीच 1.10 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसका खर्च यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को उठाना होगा। जलकल विभाग ने आगरा मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट मैनेजर से खर्च मांगा है।
विज्ञापन

मेट्रो के पिलर की खुदाई के दौरान स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत चौराहे तक तीन बार डाट की बनी पुरानी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे संजय प्लेस, एमजी रोड और इसके आसपास सीवर उफना रहा है। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि 105 मीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, तभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो सकेगी। मेट्रो के काम के कारण यह सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

डाट की बनी पुरानी सीवर लाइन को इससे जोड़ा जाएगा। स्पीड कलर लैब से सूरसदन के बीच के हिस्से की सीवर लाइन की जांच तब होगी, जब नई सीवर लाइन का काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था वीए टेक वबाग से कहा गया है। मेट्रो से कहा गया है कि वह इस सीवर लाइन का काम कराए या 1.10 करोड़ रुपये का भुगतान करे, जिससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेंचलेस विधि से बिछेगी नई लाइन

एमजी रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर यातायात को बाधित किए बिना काम पूरा करने के लिए इस नई सीवर लाइन को ट्रेंचलेस तकनीक से बिछाया जाएगा। इस तकनीक में सड़क की खुदाई किए बिना ही 18 से 22 फीट नीचे गहराई में सीवर लाइन का पाइप डाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed