फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Compensation received in five days for crop damage due to natural calamity

Agra News: दैवीय आपदा में फसल नष्ट होने पर पांच दिन में मिले मुआवजा

Sun, 02 Jul 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Compensation received in five days for crop damage due to natural calamity
दैवीय आपदा में फसल नष्ट होने पर पांच दिन में मिले मुआवजा
विज्ञापन


-किसानों के कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष



संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि दैवीय आपदा में फसल नष्ट होने पर किसानों को पांच दिन में मुआवजा मिलना चाहिए। किसान आयोग का गठन किया जाए। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। किसानों के लिए बीमा पालिसी होनी चाहिए जिससे फसल खराब होने पर उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। वह नगर के एक मैरिज होम में संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज सबसे बुरी हालत में किसान और व्यापारी हैं। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है। केवल कर्जे के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। किसान पर कर्जा बढ़ेगा तो उनकी जमीन उद्योगपति खरीद लेंगे। आने वाले 10-15 साल में किसान जमीनहीन हो जाएंगे। किसान संगठित हो तभी समाधान संभव है। 2024 में लोकसभा का चुनाव आ रहा है। किसी किसान को सांसद, विधायक को घेरने में दिक्कत न हो इसलिए संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर रजत चतुर्वेदी, अंबिकेश तिवारी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त करके संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य करने को कहा। जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, नीतू शर्मा, हरिओम मिश्रा, राहुल गुप्ता, वैभव दीक्षित, डॉक्टर विपिन दीक्षित, सुधीर शर्मा, राकेश मिश्रा,अतुल पाठक, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महक सिंह पर रासुका लगाई जाए

राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला होने पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को गाली गलौज कर बेहद अभद्र टिप्पणी की है। संगठन के लोगों ने कई जगहों पर, उन्होंने खुद एटा जिले के अवागढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। ऐसे लोग देश विरोधी होते हैं। समाज में लोगों को बांटने का काम करते हैं। महक सिंह पर रासुका लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed