{"_id":"619f661b07c8ed5a7b688fd3","slug":"company-area-manager-died-in-road-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कंपनी के एरिया मैनेजर को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कंपनी के एरिया मैनेजर को रौंदा, मौके पर मौत
Thu, 25 Nov 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:01 PM IST
सार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी डंपर से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में गांव पिथौरा के पास राया मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक और क्लीनर वाहन छोड़ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोमती नगर 3/11 विशाल खण्ड लखनऊ निवासी प्रशांत मिश्रा (28वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार मिश्रा घड़ी डिटर्जेंट कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मथुरा में एक मकान में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर को काम के सिलसिले में मथुरा से नौहझील आ रहे थे, तभी पिथौरा गांव के पास नौहझील से राया की तरफ जा रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसआई राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन