फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   compact transfarmer will be in city

शहर में लगेंगे कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर

Fri, 19 Feb 2016 02:19 AM IST
नीरज शर्मा
नीरज शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
compact transfarmer will be in city
आए दिन ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और जलने की वजह से होने वाले विद्युत व्यवधान से निजात मिल जाएगी। टोरंट पावर ने शहर में लगे सामान्य ट्रांसफार्मरों को बदल कर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। देखने में सुंदर, चारों ओर से कवर ये ट्रांसफार्मर पहले चरण में ताजगंज क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


टोरंट पावर के सूत्रों की मानें तो ट्रांसफार्मरों के खुले तारों, स्पार्किंग और पशु, पक्षियों की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ता है। ट्रांसफार्मरों को बदलने और उनकी मरम्मत में काफी समय लगता है। इसकी वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कंपनी ने शहर में कवर्ड कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इससे विद्युत व्यवधान और कम होंगे। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रांसफार्मरों के एचटी और एलटी लाइनों के तार खुले नहीं रहेंगे। लाइन में किसी भी तरह का फाल्ट होने पर या स्पार्किंग होने पर आटोमैटिक ट्रिपिंग होने से ट्रांसफार्मर का न तो फ्यूज उड़ेगा और ना ही ट्रांसफार्मर में आग लगेगी। पहले चरण में ताजगंज क्षेत्र में 18 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं इनमें से 12 लग चुके हैं। इसके बाद शहर के अन्य स्मारकों के आसपास लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में शहर के अन्य इलाकों में भी ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कांपैक्ट ट्रांसफार्मर के लाभ
- आटोमैटिक ट्रिपिंग होने से नहीं जलेंगे ट्रांसफार्मर
- सर्दी, बारिश, आंधी का भी नहीं पड़ेगा कोई असर
- एचटी और एलटी लाइन के तार भी नहीं रहेंगे खुले
- स्पार्किंग से तारों के जलने की भी घटना नहीं होंगी
- जानवरों और पक्षियों के लिए भी नहीं बनेंगे खतरा
- सड़कों पर बेडौल ट्रांसफार्मरों से भी मिलेगी निजात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed