फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   community toilet

सामुदायिक शौचालयों के साथ स्नानाघर भी बनेंगे ग्राम पंचायतों में

Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
community toilet
कासगंज। शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर ही अब ग्राम पंचायतों में भी सामुदायिक शौचालयों के साथ स्नान गृह भी बनाए जाएंगे। शासन से मिले निर्देश के बाद पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है लेकिन काफी संख्या में ग्रामीण ऐसे भी हैं जिनके पास शौचालय निर्माण के लिए अपनी जगह नहीं है। इससे स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लग रहा है। ऐसे तमाम ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन

शासन ने खुले में शौच जाने पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्णय लिया। राज्य वित्त एवं 14 वे वित्त से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। शौचालयों में स्नान गृह की व्यवस्था भी होगी। ग्राम पंचायतों में आबादी के मुताबिक तीन तरह के शौचालय व स्नानघर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय 2, 4 एवं 6 मीटर के बनाए जाएंगे। इसके लिए 385000,5 71000, 740000 रुपए की धनराशि निर्धारित की है धनराशि शासन से ग्राम पंचायतों को अलग से नहीं दी जाएगी। राज्य वित्त एवं 14वे वित्त से ग्राम पंचायत धन खर्च करेगी

ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए शासन से जो दिशा निर्देश मिले हैं उनका अनुपालन कराया जा रहा है ग्राम पंचायतों में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शहनाज अंसारी जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed