फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Communal violence in Mantola

आगरा: मंटोला में सांप्रदायिक बवाल, पथराव, फायरिंग, 10 लोग घायल, पुलिस तैनात

Mon, 04 Feb 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Communal violence in Mantola
संवेदनशील इलाकों में गस्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर के संवेदनशील इलाकों में शामिल मंटोला के टीला नंदराम में रविवार रात आठ बजे सांप्रदायिक बवाल हो गया। इसकी वजह रही अनुसूचित जाति की बस्ती के युवक प्रमोद को मुंडापाड़ा में टांग अड़ाकर गिरा दिया जाना। आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा। दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पथराव हुआ, फायरिंग हुई, बोतलें भी फेंकी गईं। पथराव में दस लोग घायल हो गए। भारी तनाव बना है। छह थानों की फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


प्रमोद मुंडापाड़ा में आरओ प्लांट से पानी लेने गया था। वह पानी लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने टांग अड़ाकर उसे गिरा दिया। वह वहां से आकर परिवार के लोगों को लेकर पहुंचा तो उधर से बल्लू, अकरम, यूसुफ, शेरा और मजीद समेत सैकड़ों लोग आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने अनुसूचित जाति की बस्ती पर हमला बोल दिया। उधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पथराव दोनों ओर से हुआ। अकरम, शेरा पक्ष की ओर से बोतलें भी फेंकी गईं और फायर भी किए गए। पथराव में प्रमोद पक्ष के अरुण प्रसाद, धीरज, प्रमोद, चंद्रा देवी, प्रेम चंद घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर बलवाई भाग गए। कई घरों पर ताले लटके मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Communal violence in Mantola
हिंसा के दौरान की गई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला

मुंडापाड़ा में पूरी सड़क पत्थरों और कांच से पट गई थी। प्रमोद ने बताया कि उनके परिवार के तीन घर हैं। तीनों में तोड़फोड़ की गई है। उधर, तनाव को देखते हुए छत्ता से लेकर सदर सर्किल तक की फोर्स तैनात की गई है। खुफिया पुलिस भी लगा दी गई है। बलवे में शामिल रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दस लोगों के नाम मिल चुके हैं। इन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस की ओर से दर्ज होगा केस
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed