फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension on village of mathura

मथुरा के ओल में सांप्रदायिक बवाल, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की अफवाह

Wed, 08 Nov 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा) Updated Wed, 08 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
communal tension on village of mathura
पथराव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित ओल गांव में मंगलवार की दोपहर को जरा सी बात पर दो संप्रदायों के लोगों के बीच बवाल हो गया। एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे पर पथराव कर दिया और फायरिंग की। पथराव में चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


बवाल बढ़ने पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने देर शाम को सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के गांव ओल में हुए बवाल की वजह एक बेकाबू कार की टक्कर से दीवार का क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। दरअसल ओल निवासी पवन पुत्र रामगोपाल दोपहर को करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी बोलेरो कार लेकर घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में ही उसकी कार सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने के फेर में बेकाबू होकर रास्ते किनारे खड़ी एक वैन से टकराई और फिर मुन्ना और आकिल के घर की दीवार में घुस गई। इससे दीवार टूट गई।

‌ऐसे बढ़ा विवाद

communal tension on village of mathura
घायल - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि दीवार टूटने पर मुन्ना और उसके भाई आकिल ने पवन को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे पहले कि विवाद बढ़ता पवन के परिवार वाले आ गए और दीवार की मरम्मत करने का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कर दिया। 

इसी दौरान पवन की गाड़ी का ड्राइवर नगला अगुवा निवासी अजीत सिंह पहुंच गया और लोगों से घटना की जानकारी करने लगा। इसी दौरान मुहल्ले के लोगों ने अजीत पर भी हमला बोल दिया। अजीत ने परिवार वालों को सूचना दी तो वह भी आ गए।

communal tension on village of mathura
घायल - फोटो : अमर उजाला
यहां विवाद बढ़ गया। अजीत और उसके परिवार वालों पर भी पथराव कर दिया गया। फायरिंग भी की गई। दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। बवाल बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर दौड़ा लिया। 

पत्थर लगने से ओल निवासी नरेंद्र और अशोक तथा नगला अगुवा निवासी अजीत और ओमप्रकाश घायल हो गए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

दहशत के मारे घंटों स्कूल में कैद रहे बच्चे

communal tension on village of mathura
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव में जहां पथराव और फायरिंग हो रही थी वहीं पास में प्राइमरी स्कूल भी है। जब बवाल बढ़ा तो दहशत के मारे बच्चे क्लास रूम में बंद हो गए थे। स्कूल पर भी कुछ पत्थर पहुंचे थे। हालांकि स्कूल में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। जिस स्थान पर पथराव और फायरिंग हो रहा था वहां से कुछ ही फासले पर एक प्राइमरी स्कूल भी था। एएनएम कुमकुम अग्रवाल ने बताया कि पथराव होने पर सभी बच्चों को क्लासरूम के भीतर कर दिया गया था। 

शिक्षिकाएं भी बच्चों को लेकर क्लासरूम में चली गईं थीं। भीतर से दरवाता भी बंद कर लिया था। कुमकुम अग्रवाल भी क्लासरूम के भीतर चली गईं थीं। इस गांव के बाद गांव में तनाव रहा। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।

पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

communal tension on village of mathura
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगने की सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके सामने कोई नारे नहीं लगे हैं। अगर कोई ग्रामीण इसकी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। दो संप्रदाय के लोगों के बीच बवाल के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो कहा गया कि गांव में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। 

गांव में पहुंचे सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त होने पर विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने फायरिंग भी की है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की बात से उन्होंने इंकार किया है। सीओ ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें सद्दाम, चांद, इब्राहिम, गफलु उर्फ इजरायल और गबलू उर्फ इसराइल, गफ्फार और सोनू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed