{"_id":"5b2664094f1c1b6a4d8b7020","slug":"communal-tension-in-sadar-market-of-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौ रुपये की घड़ी बदलने को लेकर हुआ विवाद, छावनी बना सदर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ रुपये की घड़ी बदलने को लेकर हुआ विवाद, छावनी बना सदर बाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
बाजार में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सदर बाजार में रविवार को दुकानदार और ग्राहक के बीच हुए मामूली विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि बाजार में भगदड़ मच गई।
दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। पुलिस फोर्स ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में किया। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय की सदर बाजार स्थित खिड़की के सामने उपाध्याय वाच कंपनी के नाम से दुकान है। इस दुकान पर कैलाश उपाध्याय के पुत्र नवीन उपाध्याय बैठे थे।

दुकानों का सामान फेंका
मौके पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पांच बजे हाजीपुरा निवासी हाजी असलम अपने परिवार के साथ दुकान पर घड़ी खराब होने पर वापस करने आए। उनका कहना था कि चांद रात पर उन्होंने 100 रुपये की घड़ी बेटी के लिए खरीदी थी लेकिन खराब हो गई।
असलम ने गुस्से में आकर घड़ी फेंक दी तो विवाद बढ़ गया। असलम के साथ परिवार की महिलाएं भी थी। नवीन और असलम के बीच हाथापाई होने लगी। कुछ देर बाद असलम के पक्ष में भी कई लोग आ गए।
कुछ लोगों ने एक दो दुकानों का सामान फेंकना शुरू कर दिया तो धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। घंटाघर से छोटे चौराहे तक और घंटाघर से गंज चौराहे के बीच दस मिनट में इस क्षेत्र का बाजार बंद हो गया।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना दक्षिण पास में ही है। तुरंत पुलिस फोर्स पहुंच गया और भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं का पुलिसकर्मियों से भी विवाद हो गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी सहित कई व्यापारी नेता थाना दक्षिण पहुंचे।
उधर, एसएसपी राहुल यादवेंदु, एसपी देहात महेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह सहित कई थानों का फोर्स बाजार में आ गया। एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की और दुकानदारों से दुकानें खोलने की अपील की।
बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। दुकानदार नवीन उपाध्याय का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान में लूटपाट की गई है। जबकि हाजी असलम आरोप है घड़ी बदलने पर दुकानदार ने अभद्रता की मारपीट की, मेरे कपडे़ फट गए।
पत्नी शबाना के साथ भी मारपीट की गई। एसएसपी राहुल यादवेंदु का कहना है कि ग्राहक और दुकानदार के बीच मामूली विवाद हुआ है। इसे दो समुदायों का विवाद न कहा जाए, घटना को तूल देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।