फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension after ganesh pratima sthapana in agra

करबला में गणेश प्रतिमा स्थापना पर सांप्रदायिक तनाव, आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

Fri, 14 Sep 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 14 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
communal tension after ganesh pratima sthapana in agra
थाने के बाहर खड़े बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के करबला में गुरुवार शाम को एक बस्ती के बाहर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। पुलिस ने प्रतिमा स्थापना से रोका तो बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस सात कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने पर ले आई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने थाने का घेराव कर लिया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए कार्यकर्ताओं को मुचलके पर रिहा किया। 
विज्ञापन


करबला में बन्ने खां चौक है। इसके एक तरफ मुसलिम आबादी तो दूसरी तरफ वाल्मीकि समाज के लोग रहते हैं। गुरुवार दोपहर चौक पर गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही। पंडाल लगाने की तैयारी कर ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना का विरोध

दूसरे समाज के लोगों ने विरोध किया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उनसे लोगों ने कहा कि इससे पहले प्रतिमा स्थापना वाल्मीकि बस्ती में अंदर की जाती है। इस बार 50 फुट बाहर स्थापना की जा रही। यहां पर ताजिये भी रखे जाते हैं। प्रतिमा स्थापना से विवाद की स्थिति पैदा होगी। 

पुलिस ने नए स्थान पर प्रतिमा स्थापना से रोक दिया। तनाव के मद्देनजर दो दरोगा और दो सिपाही की ड्यूटी लगा दी। शाम सात बजे बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने प्रतिमा स्थापना को सही बताया। कुछ ही देर में दूसरे समुदाय के लोग भी जुट गए। इससे तनाव हो गया। 

थाने में हंगामा 

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने बजरंग दल के बंटी ठाकुर, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित, अवनीश शर्मा, अर्जुन कुमार, योगेश, कृष्णा पाराशर को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले आए। जानकारी पर बजरंग दल पदाधिकारी आ गए। थाना पर हंगामा होने लगा। 

सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक आ गए। हंगामा होने पर पकड़े गए कार्यकर्ताओं को थाना सिकंदरा भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को थाने से मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed