फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension after bajrang dal workers beating in agra by people

मदद करने गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर पीटा, पथराव, बाइक तोड़ीं

Tue, 31 Jul 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 31 Jul 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
communal tension after bajrang dal workers beating in agra by people
घायल बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आलमगंज मोहल्ले में सोमवार की रात एक स्कूटर में टक्कर लगने के बाद भाग रहे ऑटो चालक का पीछा कर रहे सराफ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई लगा दी गई। 
विज्ञापन


बचाने आए कार्यकर्ताओं पर पथराव किया, उनकी बाइक तोड़ दीं। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। 
विज्ञापन


दो समुदाय के लोगों के जुटने पर क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव हो गया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। कार्यकर्ताओं को मुक्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक ने की बदसलूकी

छत्ता के काला महल निवासी सराफ देवेंद्र कुमार वर्मा, पत्नी माधुरी वर्मा और बेटे के साथ स्कूटर पर लोहामंडी से मदिया कटरा की ओर जा रहे थे। आलमगंज के पास एक ऑटो ने स्कूटर में टक्कर मार दी। तीनों गिर पड़े।

देवेंद्र ने शोर मचा दिया। टक्कर के बाद चालक रुक गया। उसने अभद्रता कर दी। आरोप है कि ऑटो चालक ने देवेंद्र की चेन लूट ली, जब उन्होंने रोका तो ऑटो दौड़ा लिया। देवेंद्र पीछा करने लगे। 

रास्ते से बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम और मोनू बाइक से जा रहे थे। वो भी मदद के लिए पीछे आ गए। चालक ऑटो को आलमगंज मोहल्ले में ले गया। चालक के शोर मचाने पर लोग जुट गए। 

बंधक बनाकर पीटा

स्थानीय लोगों ने देवेंद्र, शिवम और मोनू की पिटाई लगा दी और उनको बंधक बना लिया। इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता पवन, सारंग और गौरव यादव पहुंचे, उन पर भी पथराव कर दिया। पांच बाइक तोड़ दीं। 

पुलिस के पहुंचने पर बंधक बनाए लोगों को मुक्त कराया गया। घटना की जानकारी पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दीपक अग्रवाल, बंटी ठाकुर समेत कई लोग पहुंच गए। दोनों समुदाय के लोगों के जुटने पर सांप्रदायिक तनाव के हालात हो गए।

पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी का कहना है कि देवेंद्र की पत्नी और बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। शिवम ने 1500 रुपये और मोबाइल लूट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed