{"_id":"5f7331398ebc3e9be04ea8f0","slug":"common-krait-snake-in-toilet-pot-python-rescue-from-run-way-by-wild-life-sos-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के अंदर विषैला कॉमन क्रेट देखकर डर गया परिवार, दो घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के अंदर विषैला कॉमन क्रेट देखकर डर गया परिवार, दो घंटे चला रेस्क्यू
Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
सार
स्थिति तब चुनौतीपूर्ण हो गई जब सांप की पहचान एक विषैले कॉमन क्रेट के रूप में हुई। सांप टॉयलेट पॉट के अंदर घुस चुका था। कॉमन क्रेट सांप को सुरक्षित निकालने के लिए टीम को कमोड पूरी तरह से हटाना पड़ा।
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया अजगर और कॉमन क्रेट सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो घंटे तक चले लंबे बचाव अभियान में आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक घर के शौचालय से वाइल्डलाइफ एसओएस ने तीन फुट लंबे विषैले कॉमन क्रेट का रेस्क्यू किया। वहीं आगरा एयर फोर्स स्टेशन के रनवे के पास एक सात फुट लंबा अजगर जाल में फंस गया, जिसे वाइल्डलाइफ एसओएस ने सुरक्षित रूप से बचाया।
आगरा के शास्त्रीपुरम में एक परिवार के लोग अपने शौचालय में सांप देखकर दहशत में आ गए। एनजीओ से दो सदस्यीय टीम बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंची। स्थिति तब चुनौतीपूर्ण हो गई जब सांप की पहचान एक विषैले कॉमन क्रेट के रूप में हुई। सांप टॉयलेट पॉट के अंदर घुस चुका था। कॉमन क्रेट सांप को सुरक्षित निकालने के लिए टीम को कमोड पूरी तरह से हटाना पड़ा। बचाव अभियान में दो घंटे लगे जिसके बाद सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल करने वाली शिवानी शर्मा ने कहा, हम अपने बाथरूम में सांप को देखकर चौंक गए जिसके बाद हमने तुरंत दरवाज़ा बंद कर दिया और नीचे की खुली जगह कपड़े से बंद कर दी, जिससे सांप बाहर ना आ सके।

आगरा एयर फोर्स स्टेशन के रनवे के पास एक सात फुट लंबा अजगर नेट में फंस गया। सिंथेटिक जाल में बुरी तरह से फंसे अजगर को निकालने के लिए टीम को सावधानीपूर्वक जाल को काटना पड़ा। अजगर सांप को फिलहाल चिकित्सकीय देख-रेख में रखा गया है।
संबंधित खबर- रसोई में विषैला कॉमन क्रेट सांप देखकर चौंक गया परिवार, आधा घंटे चला रेस्क्यू अभियान
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने बताया कि अजगर बहुत ही संवेदनशील तरीके से फंस गया था और थोड़ी सी भी गलती उसको बहुत ही अधिक चोट पंहुचा सकती थी। बीते वर्षों में हमने सिंथेटिक नेट और लोहे की जालियों से कई सांपों को बचाया है। सांप, पक्षी और छोटे स्तनधारी जीव अक्सर इन जालों में फंस जाते हैं और दम घुटने या गला घुटने के कारण मर जाते हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि सांपों से जुड़े बचाव अभियान अधिक चुनौतीपूर्ण होते हैं, खासतौर पर जब वे ऐसी परिस्थितियों में फंसे हों।