{"_id":"63879483701d9d39670fc829","slug":"committee-reached-to-investigate-allegations-of-indecent-act-on-teacher-tundla-news-agr5552759179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षक पर लगे अश्लील हरकत के आरोपों की जांच करने पहुंची कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षक पर लगे अश्लील हरकत के आरोपों की जांच करने पहुंची कमेटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका के एक इंटर कॉलेज में छात्रा द्वारा शिक्षक पर गलत हरकतें करने के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस निशा अस्थाना सहित तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए पहुंची। यहां शिकायतकर्ता छात्रा और आरोपी शिक्षक सहित अन्य स्टाफ के लोगों के बयान दर्ज किए गए।
छात्रा ने शिक्षक पर गलत हरकतें करने का आरोप लगाया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। डीआईओएस निशा अस्थाना ने कमेटी का गठन किया। डीआईओएस ने क्लास की अन्य छात्राओं के बयान दर्ज किए।
इधर, विद्यालय स्टाफ को अलग-अलग बुुलाकर बयान दर्ज किए। जो स्टाफ अनुपस्थित रहा, उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच कमेटी एसआरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीपीएस राठौर और राजकीय कॉलेज करहरा की प्रधानाचार्य रंजना सहाय ने भी बयान दर्ज किए हैं। डीआईओएस ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद ही जांच पूरी की जाएगी।