फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commission's emissaries at the booths... 12,724 forms submitted in five hours

Agra News: बूथों पर आयोग के दूत... पांच घंटे में जमा हुए 12,724 फाॅर्म

Mon, 19 Jan 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Commission's emissaries at the booths... 12,724 forms submitted in five hours
ताजगंज स्थित बूथ पर निरीक्षण के बाद आयोग के पर्यवेक्षक पीसी गुप्ता, साथ में अन्य अधिकारी स्त्रो
आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण जारी है। रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चला। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक पांच घंटे में 12,724 फाॅर्म जमा हुए। राज्य आयोग से दूत के रूप में आए पर्यवेक्षक पीसी गुप्ता बूथों पर पहुंचे। बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे।
विज्ञापन


नौ विधानसभा क्षेत्र में 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट चुके हैं। इनमें तीन लाख स्थानांतरित, तीन लाख अनुपस्थित, एक लाख डुप्लीकेट और एक लाख से अधिक मृतक शामिल हैं। इनके अलावा 3.25 लाख मतदाताओं का रिकाॅर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा जिनके नाम सूची से कट गए हैं। उनके पास 6 फरवरी तक मतदाता बनने का मौका है। रविवार को फाॅर्म-6,7 व 8 जमा करने के लिए सभी बूथों पर दिनभर बीएलओ बैठे रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक पीसी गुप्ता ने छावनी विधानसभा क्षेत्र में ताजगंज स्थित विद्या बालिका विद्यालय पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ से फाॅर्म-6 के साथ क्या-क्या दस्तावेज लिए जा रहे हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल या 1 जुलाई को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही है, वह पहले ही फाॅर्म-6 भरकर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने छावनी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। सभी जगह बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी ने आगरा कॉलेज और खंदारी में बूथ पर व्यवस्थाएं परखीं। डीएम अरविंद एम बंगारी ने बताया कि मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट पर भी ऑनलाइन फार्म-6 भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डीएम ने बताया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के तहत पांच घंटे में 12,724 फाॅर्म जमा हुए। 11,477 मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरा है। 1090 मतदाताओं ने अपना नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म-8 भरा है, जबकि नाम, पता में संशोधन के लिए 157 फॉर्म-7 जमा हुए हैं।


मृतक बने मतदाता, जीवित लोगों के नाम गायब

समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव ममता टपलू ने छावनी क्षेत्र की विधानसभा सूची में एसआईआर के दौरान भारी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि एसआईआर के बाद भी सूची में मृतक के नाम नहीं हटे। मृतकों के नाम जुड़ गए और जिन लोगों ने गणना फॉर्म जमा किए। उनके नाम सूची से गायब हैं। उन्होंने बीएलओ की लापरवाही के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed