{"_id":"5ed67abae9315217196f46ae","slug":"commissioner-said-sample-of-outside-must-if-refuse-then-file-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए लोगों का टेस्ट अनिवार्य, मना करने पर दर्ज होगी एफआईआर, कमिश्नर के सख्त आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए लोगों का टेस्ट अनिवार्य, मना करने पर दर्ज होगी एफआईआर, कमिश्नर के सख्त आदेश
Wed, 03 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:06 AM IST
सार
मास्क नहीं लगाने वालों पर हो सख्ती, तीन दिन में तैयार होगा आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
बैठक के दौरान आईजी और कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट होगा। अगर कोई टेस्ट के लिए सैंपल देने से मना करेगा, तो उसके विरुद्ध एफआईआर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य टीम के साथ अब पुलिस फोर्स भी जाएगा। यह आदेश मंगलवार को कमिश्नर ने कोविड नियंत्रण की मंडलीय समीक्षा के दौरान दिए हैं।
कमिश्नर अनिल कुमार ने एडी हेल्थ से कहा कि सभी गैर कोरोना मरीजों की सैंपलिंग की जाए। इसकी कार्ययोजना बनाई जाए। समय-समय पर शासन से जो निर्देश मिले हैं उनके अनुपालन की आख्या उपलब्ध कराई जाए। प्रवासियों की पूल टेस्टिंग की जाए।
आगराः कम सैंपलिंग पर सीएमओ की जवाबदेही, रोजाना लिए जाएंगे 400 नमूने: कमिश्नर
विज्ञापन
उन्होंने मंडल के चारों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करें। वहां स्टाफ मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी के नियमों की जांच की जाए। हॉटस्पॉट में सर्विलांस टीमों को एक्टिव किया जाए। एडी हेल्थ इनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

आरोग्य सेतु एप के लिए अभियान
समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि जेडी माध्यमिक शिक्षा, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएसी, पुलिस, इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क कर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए अभियान चलाया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों की एप से निगरानी संभव हो सके।
डीएम से मांगा नमूनों का ब्यौरा
कमिश्नर ने डीएम प्रभु एन सिंह से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के नमूनों का ब्यौरा तलब किया है। तीन दिन प्रतिदिन 400 सैंपल का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रत्येक संदिग्ध का नमूना लिया जाना चाहिए।
डीएम को एल-2 श्रेणी के अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में 47 निजी अस्पताल चिह्नित किए हैं, जहां नान कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

तीन दिन में तैयार होगा आइसोलेशन वार्ड
एसएन मेडिकल कॉलेज में अधूरे पड़े 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड को समय पर पूरा नहीं करने पर कमिश्नर नाराज हुए। एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि तीन दिन में आईसोलेशन वार्ड तैयार हो जाएगा। प्रत्येक बेड पर अलग-अलग रंग की चादर प्रयोग की जाएगी।
मास्क नहीं लगाने वालों पर हो सख्ती
कमिश्नर अनिल कुमार ने एसएसपी बबलू कुमार को निर्देश दिए हैं कि जो लोग बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहे हैं उनके विरुद्ध और सख्ती की जाए।