फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 400 samples Taken Every Day In Agra

आगराः कम सैंपलिंग पर सीएमओ की जवाबदेही, रोजाना लिए जाएंगे 400 नमूने: कमिश्नर

Mon, 01 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

कमिश्नर ने एडी हेल्थ को दिए निर्देश, कम सैंपलिंग पर सीएमओ से होगा जवाब तलब

विज्ञापन
Corona Virus 400 samples Taken Every Day In Agra
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैंपलिंग नहीं होगी, तो संक्रमण कैसे रुकेगा। सही स्थिति नहीं पता चलेगी। सैंपल टेस्ट में आई कमी पर रविवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग से इन शब्दों में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगरा समेत जिन जिलों में सैंपलिंग कम हो, वहां सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा जाए। आगरा में कम से कम 400 नमूनों का रोज परीक्षण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में कमिश्नर अनिल कुमार ने रविवार को कोरोना संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एडी हेल्थ डॉ. अवनीश सिंह को प्रतिदिन आगरा में 400 लोगों की सैंपल टेस्ट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सुहागनगरी में तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, तीन दिन में मिले 33 नए मामले 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मैनपुरी में 100, मथुरा में 150 और फिरोजाबाद में हर दिन 250 सैंपल लिए जाएं। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को पत्र जारी करने के आदेश दिए। 
 

कमिश्नर ने शासन के लिए भेजी जाने वाली सूचना में सिमटोमेटिक केस न पाए जाने के संबंध में भी एडी हेल्थ को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी डीएम व सीएमओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की प्रगति भी जानी।

इसमें फिरोजाबाद व मैनपुरी जनपद पिछड़े मिले। कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। उन्होंने हॉट-स्पॉट में अन्य बीमारी से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं का चिह्नित कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

सवाल: उपचार नहीं मिलने से हुई मौतों की जांच 
कमिश्नर ने आगरा समेत सभी जिलों गैर कोरोना रोगियों की मौत की जांच के आदेश एडी को दिए हैं। जांच होगी कि उन्हें समय पर उपचार मिला या नहीं। क्या समय पर उपचार मिलने से उन्हें बचाया जा सकता था। सर्विलांस/मोबाइल टीम से उन्हें ट्रेस क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

सख्ती: होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर होगा मुकदमा
होंम क्वारंटाइन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध मुकदमा होगा। रविवार को लॉकडाउन-5 में सख्ती बरतने को लेकर कमिश्नर अनिल कुमार ने यह आदेश एसएसपी बबलू कुमार को दिए। कहा कि लॉकडाउन का नियम अनुसार पालन कराया जाए।

सीडीओ से निगरानी समितियों की रिपोर्ट मांगी। समितियों की गतिविधियों के हर दिन समीक्षा के आदेश दिए। उन्होंने कहा जो भी प्रवासी मजदूर घर लौटे हैं, उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। पूल सैंपलिंग की जाए।

सतर्कता: डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से करें संपर्क
कमिश्नर ने एसएन प्राचार्य को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस से कहा कि जो मरीज डिस्चार्ज हुए उनके संपर्क में रहें। उन पर नजर रखी जाए। उन्होंने एल-1 व एल-2 श्रेणी के अस्पताल को तैयार रखने के आदेश दिए। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हो सके। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के उपचार में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed