फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner's order officers take selfie to be present in office

यूपी: अब सेल्फी से लगेगी अफसरों की हाजिरी, ऐसा नहीं करने पर रोक दी जाएगी सैलरी

Sun, 10 Jun 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Commissioner's order officers take selfie to be present in office
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा मंडल के सभी जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों की हाजिरी अब सेल्फी से लगेगी। कमिश्नर ने अधिकारियों को सुबह 9 से 11 बजे के बीच ऑफिस में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सेल्फी भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सेल्फी के साथ अधिकारी का नाम, पदनाम और ऑफिस का नाम, समय सहित संबंधित जिलाधिकारी और कमिश्नर को भेजना होगा। तभी उनकी हाजिरी दर्ज होगी। जिस दिन सेल्फी नहीं मिलेगी, उस दिन का वेतन रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमिश्नर के. राममोहन राव ने शनिवार को कमिश्नरी सभागार में विकास कार्य, राजस्व व शांति एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा की। बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारियों को सौंपी ये जिम्मेदारी

के. राममोहन राव ने थाना दिवसों में लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही मॉडल शॉप के आसपास पार्किंग न होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

अधिकारियों को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र में भ्रमण करना होगा। बैठक में सीडीओ फिरोजाबाद ने बताया कि उनके जिले के 200 स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

मैनपुरी में सरकारी स्कूलों में टाइल्स व शौचालय निर्माण, पानी की व्यवस्था के लिए आवास विकास परिषद के अवस्थापना मद से धनराशि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। 

प्लास्टिक को बैन करने पर जोर

Commissioner's order officers take selfie to be present in office
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बैठक में पॉलिथीन और प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने पर कमिश्नर ने जोर दिया। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी नगर आयुक्तों को मुनादी कराने के लिए कहा है। इसके जरिए वे लोगों को कपड़े के थैलों के प्रयोग को प्रेरित करें।

मंडल के सभी थानों में भदोही मॉडल लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि थानों में शिकायतकर्ता को पीली पर्ची दी जाए। शिकायतकर्ता की हर शिकायत का पूरी तरह से समाधान किया जाए।  

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, डीएम फिरोजाबाद नेहा शर्मा, डीएम मैनपुरी प्रदीप कुमार, डीएम मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ आगरा रविंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed