फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner Inspects Bateshwar Heritage Projects Warns on Quality

बटेश्वर कॉरिडोर: अटल संग्रहालय व घाटों का निरीक्षण, गुणवत्ता पर नहीं होगा समझौता; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Thu, 23 Apr 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 10:19 AM IST
सार

तीर्थधाम बटेश्वर में चल रही करोड़ों की विकास परियोजनाओं का मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बटेश्वर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Commissioner Inspects Bateshwar Heritage Projects Warns on Quality
बटेश्वर कोरीडोर मे अटल म्यूजिम,हाल के निर्माण कार्य को देखते मंडलायुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीर्थधाम बटेश्वर की भव्यता को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए चल रही उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण करने बुधवार को आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन कॉरिडोर, अटल संग्रहालय और नवनिर्मित घाटों का बारीकी से अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्माण की गुणवत्ता और मानकों में रत्ती भर भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सबसे पहले करोड़ों की लागत से बन रहे भव्य कॉरिडोर और कुंड का निरीक्षण किया। वहां लगाए जा रहे सफेद पत्थरों की नक्काशी और उनकी भव्यता को देख मंडलायुक्त प्रभावित नजर आए। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह से नक्काशी के तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि कमी मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने सीडीएस कंपनी की ओर से 72 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे अटल शंकुल भवन, म्यूजियम हॉल और ज्योतिर्लिंग निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार दयानंद पोरस, प्रोजेक्ट परियोजना अधिकारी संदीप चौधरी, सहायक एसपी दुबे, इंजीनियरों की पूरी टीम दीपक कुमार, पंकज कुमार, पीयूष गुप्ता और ठेकेदार पक्ष से श्रीनिवास गोयल, वीके चौहान, प्रवीण गोयल के अलावा सीडीएस कंपनी की ओर से ठेकेदार सेंकी लवानिया, जेई वासिक किरमानी और उनकी पूरी तकनीकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

अफसरों को सख्त हिदायत
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने तकनीकी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूर्ण करना लक्ष्य है, लेकिन मजबूती सर्वोपरि है। भविष्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed