फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commission of 25 to 40 rupees from the employees who get four to five hundred daily in Agra university

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: चार-पांच सौ पाने वाले कर्मचारियों से भी 25 से 40 रुपये कमीशन, जांच शुरू

Thu, 10 Nov 2022 04:03 PM IST
मुकेश कुमार धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के बिल जांचने में कमीशन के खेल का खुलासा हुआ है। मामले की जांच के लिए कुलपति ने पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन
commission of 25 to 40 rupees from the employees who get four to five hundred daily in Agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कमीशन की जडे़ं गहरी हैं। हालात ये हैं कि रोजाना 400-500 रुपये पाने वाले कर्मचारियों से भी हर दिन के हिसाब से 25 से 40 रुपये कमीशन लिया जा रहा है। आउटसोर्स कंपनी के बिल की जांच में यह खुलासा होने पर कुलपति ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी है।

विज्ञापन

    
विश्वविद्यालय में आउटसोर्स पर करीब 130 कर्मचारी हैं। इनको उपलब्ध कराने का टेंडर नई दिल्ली की वेंकटेश्वर सिक्योरिटी प्राइवेट एजेंसी के पास है। विश्वविद्यालय की ओर से एजेंसी को इन कर्मचारियों के वेतन के लिए करीब 14 लाख रुपये का हर महीने भुगतान हो रहा है। 

विज्ञापन

प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल में हुआ था टेंडर 

बीते सप्ताह वित्त विभाग की ऑडिट में एजेंसी ने नॉन स्किल कर्मचारी के वेतन (405 रुपये रोजाना) में से 25 रुपये और स्किल कर्मचारी के वेतन (499 रुपये रोजाना) में से 40 रुपये रजिस्ट्रार चार्ज के तौर पर दर्शाया है। इस कंपनी का टेंडर प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल में हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर वित्ताधिकारी ने एजेंसी संचालक को पत्र लिखकर नोटिस भी भेजा है। कुलपति ने जांच के लिए सहायक कुलसचिव प्रशासनिक, सहायक कुलसचिव लेखा, ओएसडी और ओएस एकाउंट की समिति बना दी है। 

नौ गुना बढ़वाया सर्विस चार्ज 

वेंकटेश्वर सिक्योरिटी और अधिकारियों के बीच सांठगांठ कर नौ गुना सर्विस चार्ज बढ़वाने का मामला सामने आया है। एजेंसी को जनवरी 2022 में टेंडर मिला था, जिसमें सर्विस चार्ज के तौर पर 0.5 फीसदी तय था। एजेंसी ने सर्विस चार्ज 4.5 फीसदी करवा लिया। 

एजेंसी पर पहुंच गए 4.5 लाख रुपये अधिक 

एजेंसी को सर्विस चार्ज में 4.5 फीसदी की दर से ही विश्वविद्यालय से भुगतान भी होने लगा। इस तरह से एजेंसी के पास महीने में 4.50 लाख रुपये अधिक पहुंच गए। वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर बीते महीने पुरानी दर से भुगतान किया है, एजेंसी पर पहुंच चुके रुपयों की रिकवरी कर रहे हैं।  

ईपीएफ, पीएफ का मामला भी संदिग्ध

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी की ओर से सर्विस चार्ज, कर्मचारियों के ईपीएफ, पीएफ का मामला भी संदिग्ध नजर आया था। इसकी जानकारी आने पर ये क्या मामले हैं और इसमें किसकी भूमिका है। इसकी जांच के लिए कहा था, कुलपति इसकी जांच करवा रही हैं।  

सर्विस चार्ज नौ गुना बढ़ाया

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि टेंडर में तय सर्विस चार्ज के बावजूद सर्विस चार्ज नौ गुना बढ़ा दिया गया। रजिस्ट्रार चार्ज के रूप में दर्शाए गए रुपये का मामला सामने आने पर सहायक कुलसचिव प्रशासनिक के नेतृत्व में जांच समिति बनाई है। रिपोर्ट पर कार्रवाई तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed