फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commission notice to the DGP

डीजीपी को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Thu, 06 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Commission notice to the DGP
युवक भूरी सिंह की मौत पर जवाब तलब भी किया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद के खेड़ा नवादा गांव में 17 सितंबर को युवक भूरी सिंह की पुलिस दबिश के दौरान मौत हो जाने का मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी जावीद अहमद को नोटिस जारी किया है। उनसे चार हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि  पुलिस हिरासत में हुई इस मौत की सूचना आयोग को क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन


बता दें, एक बदमाश की तलाश में पुलिस भूरी सिंह के घर पहुंची थी। भूरी पर कोई केस दर्ज नहीं है। उसके रिश्तेदार पर ट्रैक्टर लूट का मामला दर्ज है। पुलिस को शक था कि वह भूरी सिंह के घर मिल सकता है। इस पर पुलिस ने दबिश दी थी। इसी दौरान भूरी सिंह की मौत हो गई थी। इस पर बवाल भी हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस पर भूरी को तालाब में डुबोकर मार डालने का आरोप लगा। दरोगा और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस मामले में एडवोकेट भंवर पाल सिंह जादौन ने आयोग में शिकायत की थी। इस पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दरोगा को नामजद कराया गया था। उसके अतिरिक्त जो 12 पुलिसकर्मी अज्ञात बताए गए, अभी तक उनका नाम भी नहीं खोला गया है। न ही कोई गिरफ्तारी की गई है। कुल मिलाकर मामले को रफा दफा करने की तैयारी चल रही है। उधर, पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। प्रशासन ने इसकी मजिस्ट्रियल जांच भी नहीं कराई   है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed