फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commissINER VISIT in mainpuri

नगर पालिका में अधूरे मिले रजिस्टर

Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
commissINER VISIT in mainpuri
13एमएनपी-17-नगर पालिका में मंडलायुक्त अनिल कुमार के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर खोजते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनपद भ्रमण पर आए मंडलायुक्त आगरा शुक्रवार की दोपहर अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। यहां निरीक्षण के दौरान कर विभाग की फाइलों की जांच की। जांच के दौरान फाइलें आधी अधूरी मिलीं। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए फाइलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अनिल कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार की दोपहर दो बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे। यहां वे सीधे कर अधीक्षक कक्ष में पहुंचे, यहां मौजूद पटल सहायक और अधिकारी कर से संबंधित फाइलें नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के संगठित विकास योजना कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद पटल सहायक और अधिकारी भी जरूरी फाइलें नहीं दिखा सके। इसके बाद मंडलायुक्त चेयरमैन के कक्ष में पहुंचे और सभी पटल सहायकों और प्रभारियों को वहीं तलब कर लिया। मंडलायुक्त ने सभी से फाइलें लेकर उपस्थित होने को कहा तो यहां के पटल सहायक और अधिकारी बगलें झांकते नजर आए। काफी देर तक जब कोई फाइल लेकर नहीं पहुंचा तो डीएम को अपने स्टेनो को भेजना पड़ा।
विज्ञापन

एडीएम और ईओ भी संबंधित कर्मचारियों को बुलाने उनके कक्ष में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के सामने कई पटल सहायक अपनी फाइलें नहीं दिखा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल देखा गया। कुछ कर्मचारी उसी समय अपने रजिस्टर और फाइलें दुरुस्त करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन मनोरमा देवी, लक्ष्मण गुप्ता, ईओ लालचंद भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों दर्ज किया प्लाट नहीं बता सके कर अधीक्षक
नगर पालिका क्षेत्र में दुकान और मकान से कर वसूलने की व्यवस्था है, लेकिन हाउस टैक्स रजिस्टर में खाली प्लाट दर्ज मिलने पर मंडलायुक्त ने कर अधीक्षक से सवाल किया तो वे इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके।

संसारपुर वार्ड में बढ़ाए जाएं सफाई कर्मचारी
मंडलायुक्त ने तहसील सदर के निरीक्षण में धारा-67 के मामलों में तहसीलदार द्वारा अनुपालन आख्या नहीं लगाने पर तहसीलदार से कहा कि धारा-67 के मामलों में अभियान चलाकर अनुपालन आख्या लगाई जाएं। विकास खंड सुल्तानगंज के अहिरवा में 400 पशु क्षमता के निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करके तत्काल हैंडओवर कर चालू कराने, गो संरक्षण के चारों ओर फेसिंग कराने, सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। शिकोहाबाद-भोगांव राज्य मार्ग के निरीक्षण में मार्ग के किनारे कोर बनाने, मार्ग के निकट स्थित बाउंड्रीवॉल पर संचालित योजनाओं की वॉल पेंटिग कराने को कहा। संसारपुर वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में केवल छह सफाई कर्मियों के होनेे पर सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed