{"_id":"5f1dcc9f8ebc3e63b77a063a","slug":"commisnor-kasganj-news-agr4521895173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत की जांच तीन दिन में की जाए पूरी- कमिश्रर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत की जांच तीन दिन में की जाए पूरी- कमिश्रर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अलीगढ़ के कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने चार दिन पूर्व भिटौना के विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मी की मौत के मामले में तीन दिन के अंदर जांच करके जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लाइनमैन लाइन ठीक करने जाए वह रजिस्टर में पहले अपना नाम और विवरण दर्ज करके लाइन बंद करे और स्वयं ही लाइन ठीक होने के बाद लाइन चालू करे। इस बीच में यह ध्यान रखा जाए कि कोई दूसरा व्यक्ति लाइन चालू न करे।
उन्होंने जिला अस्पताल और क्वारंटीन सेंटरों पर व्यवस्थाओं में सुधार के साथ ही जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान, शिक्षा, बाढ़ नियंत्रण आदि बिंदुओं पर उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल दिखावा न रहे।
यह मौके पर नजर आना चाहिए। उन्होंने गोशालाओं की स्थिति की समीक्षा की और मौसमपुर तवालपुर का रास्ता मनरेगा से ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ रोधी कार्य तत्परता से पूरे किए जाएं और बाढ़ की स्थिति के लिए नाव, ट्रैक्टर, खाद्यान्न आदि की व्यवस्था की जाए। डीएम सीपी सिंह ने कोरोना मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आपात स्थिति के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में 500 गद्दों की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गई है। पे आइसोलेशन के लिए होटल चिह्नित कर लिए हैं। बैठक में एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय श्रीवास्तव, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, बीएसए अंजली अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।