{"_id":"5e1f43c58ebc3e4aef640bd5","slug":"commisioner-listen-problem-mainpuri-news-agr4249428104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को शौचालय योजना का दिलाना होगा: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को शौचालय योजना का दिलाना होगा: मंडलायुक्त
विज्ञापन
15एमएनपी-17-नगला पाल में आयोजित चौपाल में स्कूली बच्चों से संवाद करते मंडलायुक्त अनिल कुमार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव नगला पाल में आयुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार ने बुधवार को चौपाल लगाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। छात्र छात्राओं से बातचीत करके शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी ली।
आयुक्त ने कहा कि घरों में बने स्वच्छ शौचालयों का प्रयोग करें। ग्रामीण बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। बीमारियों से बचाव को टीके लगवाएं। प्राथमिक विद्यालय के छात्र रवि, सुमित, दिव्यांशू से सात और 17 का पहाड़ा सुना। कई ग्रामीणों ने बताया उन्हें शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने तत्काल पात्रता की जांच कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। विद्युत विभाग के अनुसार 16 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। कृषि उपभोक्ताओं को सात से आठ घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है, विद्युत बिलों में कमियां मिल रही हैं। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से करें। अधिशासी अभियंता नलकूप से कहा आउटलेट बनवाकर किसानों को सिंचाई के लिए पानी दें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लेखपाल पात्रों के आय प्रमाण पत्र तत्काल बनाएं। जिन ग्रामीणों के पास दो पुत्रियां हैं, उनका पंजीयन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में, श्रमिकों का पंजीकरण मुख्यमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में कराया जाए। इस मौकेे पर सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, सीएमओ एके पांडेय, उप निदेशक सांख्यिकी नवीन चतुर्वेदी, एसडीएम सदर रजनीकांत, भोगांव पीसी आर्य, सीओ भोगांव प्रयांक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्रों को दें लाभ
मैनपुरी। अनिल कुमार ने मलिन बस्ती गोला बाजार के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कहा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्रों को ही योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 13986 लाभार्थियों में से 6026 को प्रथम किस्त भेजी जा चुकी है। 2693 आवास पूर्ण हो चुके हैं। गोला बाजार में स्पेशल कंपोनेंट प्लान योजना के तहत तीन लोगों को स्वत: रोजगार में लाभान्वित किया गया है। शहरी स्वयं सहायता समूह में एक समूह द्वारा 6900 रुपये की बचत पर एक सप्ताह में समूह को रिवॉल्विंग फंड दिलाकर तत्काल सीसीएल कराने के निर्देश दिए। शहरी पथ विक्रेता योजना के तहत गोला बाजार के राजेश कुमार, रईस खां, अब्दुल खां को प्रमाण पत्र देकर अधिशासी अधिकारी से कहा तत्काल भूमि चिन्हित करके शेष पात्रों को भी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा।