फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   commercial vehicles running without high security plates in agra

लापरवाही की हद है: बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के दौड़ रहे 5000 कॉमर्शियल वाहन, नहीं हो रहे चालान

Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के वाहन धड़ल्ले  से दौड़ रहे हैं, लेकिन विभाग इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। 
 

विज्ञापन
commercial vehicles running without high security plates in agra
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में संभागीय परिवहन विभाग हाई सिक्योरिटी प्लेट (एचएसपी) को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। फरवरी माह तक सभी पुराने वाहनों पर इसे लगवा देने का समय गुजर चुका है। अभी करीब 5000 कॉमर्शियल वाहनों पर यह प्लेट नहीं है। प्राइवेट वाहनों का तो आरटीओ के पास कोई रिकाॅर्ड ही नहीं है। ऐसे में ये वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इनका चालान भी नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का निर्देश है। पुराने वाहन स्वामियों को इसके लिए समय भी दिया गया। संभागीय परिवहन विभाग ने बिना नंबर प्लेट वाले करीब 43699 कॉमर्शियल वाहन चिन्हित किए थे। अभी 5276 वाहन बिना एचएसपी के दौड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


बिना एचएसपी वाले वाहनों की फिटनेस आरटीओ अधिकारी नहीं कर रहे हैं, ऐसे में ये वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के दौड़ रहे हैं। करीब 70 फीसदी प्राइवेट पुराने वाहनों में पुरानी नंबर प्लेट है। आरटीओ पीके सिंह ने बताया कि जांच में पकड़े जाने पर एक से पांच हजार रुपये तक का चालान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed