फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commercial tax department teams raided the pan masala sellers in Agra

Raid in Agra: गुटखा कारोबारियों की 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर जीएसटी का छापा, देर रात तक जारी रही कार्रवाई

Wed, 25 May 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 03:51 PM IST
सार

आगरा में वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने एक साथ गोल्ड मोहर गुटखा के सरीन एंड सरीन के पांच ठिकानों सहित विमल और राजश्री पान मसाला विक्रेताओं के करीब 26 ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन
Commercial tax department teams raided the pan masala sellers in Agra
पान मसाला कंपनी पर एसजीएटी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पान मसाला और गुटखा निर्माताओं और वितरकों पर वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार दोपहर में छापा मारा। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा, इसके लिए 24 टीमें बनाई गईं थीं। दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। 

विज्ञापन


तीन बड़े निर्माताओं पर छानबीन जारी है, जबकि कई वितरकों ने 22 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कर दिए हैं। छापे की कार्रवाई से फ्रीगंज, फुलट्टी, रायभा, अछनेरा समेत ठिकानों के आसपास की दुकानों में हड़कंप मच गया और उन्होंने ताले लगा दिए। छापे में मिले कागजातों के आधार पर वाणिज्य कर विभाग का अनुमान है कि करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत गुटखा और पान मसाला निर्माताओं, वितरकों पर कार्रवाई की गई है। जिन 19 फर्मों पर छापेमारी की गई है, उनमें से तीन बड़े निर्माता हैं। गोल्ड मोहर बनाने वाली कंपनी सरीन एंड सरीन, जीत इंडिया और आरएनआर गुटखा कंपनी पर छापेमारी बुधवार देर रात तक जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के ब्रांड राजश्री के वितरकों पर भी जीएसटी की टीम ने कार्रवाई की है। वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर केएन पाल एवं राजशेखर कर रहे हैं। कार्रवाई में एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विनोद तिवारी एवं उनकी टीम शामिल हैं।

अपंजीकृत फर्मों से मंगवाते थे कच्चा माल

गुटखा कारोबारियों पर छापेमारी में वाणिज्य कर विभाग/स्टेट जीएसटी की टीम को पता चला कि निर्माता अपना कच्चा माल उन फर्मों से ज्यादा मंगवा रहे हैं, जो छोटी हैं और पंजीकृत नहीं हैं। माल की बिक्री भी छोटी फर्मों को ज्यादा की जा रही है। इनमें से एक से दो साल के अंदर फर्में बंद भी हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों को आशंका है कि निर्माता फर्जी फर्म से माल मंगवा कर उन्हीं को बेच रहे थे। 

जांच टीम ने कार्रवाई के दौरान कई फर्म बंद मिलीं, जिनके नाम से बिल जारी किए गए। जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच का यह पहलू भी है कि जितना कच्चा माल खरीदा गया, क्या उसके सापेक्ष तैयार माल को विभागीय एंट्री में दर्शाया गया कि नहीं। स्टेट जीएसटी के साथ सरीन एंड सरीन कंपनी पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भी संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की है।

प्रज्ञा ट्रेडिंग कंपनी के खातों की जांच 

किरावली में स्टेशन रोड अछनेरा स्थित प्रज्ञा ट्रेडिंग कंपनी पर बुधवार को जीएसटी की टीम ने जांच पड़ताल की। कंप्यूटर और रिकॉर्ड जांचे। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि अछनेरा, रायभा के गुटखा व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है। इनके रजिस्टर एवं कंप्यूटरों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। कार्रवाई में संदीप कुमार, नोविल कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed