फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colposcopy will detect cervical cancer in its early stages don't ignore it

Cervical Cancer: शुरुआत में ही सर्वाइकल कैंसर बता देगी कॉल्पोस्कोपी, बचाव का ये है तरीका...नजरअंदाज न करें

Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
सार

देश में हर आठ मिनट में सर्वाइकल कैंसर से एक महिला की मौत हो रही है। अनदेखी और लापरवाही से इसका खतरा बढ़ रहा है, लेकिन कॉल्पोस्कोपी से शुरूआती दौर में ही सर्वाइकल कैंसर का पता चल सकता है।
 

विज्ञापन
Colposcopy will detect cervical cancer in its early stages don't ignore it
वर्कशॉप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ समिति की होलीडे इन होटल में हुई वर्कशॉप में दिल्ली की वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरिता श्याम सुंदर एवं डॉ. निशी चौधरी ने कॉल्पोस्कोपी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती दौर में पता लगाया जा सकता है। इससे उसकी रोकथाम उचित समय पर की जा सकती है। आगरा की डॉ. आरती गुप्ता ने एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में बताया, वहीं डॉ. अलका सारस्वत एवं डॉ. संतोष सिंघल ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के बारे में समझाया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को देखते हुए छात्राओं के टीकाकरण, महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं शुरुआती लक्षणों में उसका इलाज करना होगा, तभी देश को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बना पाएंगे। इस दौरान डॉ. संगीता चतुर्वेदी, डॉ. रतन शर्मा, डॉ. गरिमा त्रिवेदी, डॉ. बनमाला यादव, डॉ. कामिनी खुराना, डॉ. अमित टंडन, डॉ. शिवानी शिखा डॉ. शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मॉलिक्यूलर तकनीक पर प्रशिक्षण दिया
एसएन मेडिकल कॉलेज की मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट ने मॉलिक्यूलर तकनीक के एडवांस ट्रेनिंग का दो दिन तक प्रशिक्षण दिया। इसमें आगरा, फिरोजाबााद, एटा आदि जिलों के मेडिकल कॉलेज के 45 माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पैथोलोजिस्ट, रेजिडेंट आदि ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। इस दौरान डॉ. बृजेश शर्मा, प्रो. अंकुर गोयल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा शाक्य, डॉ. पारुल गर्ग, डॉ. विकास कुमार, डॉ. नीतू चौहान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ
एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थापित किए गए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed