फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   colour

बर्फी और बूंदी में मिला अखाद्य रंग

Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
colour
मैनपुरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और नियमों का उल्लंघन पर 11 विक्रेताओं के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है। बफी और बूंदी में अखाद्य रंग मिला। इसे जांच में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया। जांच में नमूने फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर कराया है। बीते कुछ माह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर ेसे भेजे गए नमूने में से 11 नमूने जांच में अधोमानक पाए गए। कुछ में मिलावट की गई थी तो वहीं कुछ में नियमों का उल्लंघन मिला।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं पर दर्ज हुआ केस
-रवींद्र सिंह, नगला मीर, दूध में पानी की मिलावट।
-अनुज कुमार, नगला खुनी, बूंदी के लड्डू में अखाद्य रंग।
-वीरेंद्र, नगला खुनी, बर्फी में अखाद्य रंग।
-कईमुद्दीन, कुसमरा, टॉफी की पैकिंग में कमी।
-कईमुद्दीन, कुसमरा, टॉफी की पैकिंग में कमी।
-बृजकिशोर, दरीबा, हल्दी पाउडर की लेबलिंग सही नहीं।
-अभिषेक सक्सेना, चौथियाना, मुनक्का की लेबलिंग सही नहीं।
-रमन कुमार, धीरपुर, पनीर में घी की कमी।
-अजीत, नगला परौंख, मिश्रित दूध में पानी की मिलावट।
-बालिस्टर सिंह, आवास विकास, सरसों तेल में मिलावट।
-बब्लू, रुकनपुर, रस्क की लेबलिंग सही नहीं।
---
खाद्य पदार्थों में मिलावट व नियमों का उल्लंघन करने पर विक्रेताओं के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है। अपर जिलाधिकारी द्वारा मामलों में सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed