फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges took 30 thousand degrees and 15 thousand mark sheets

18 हजार डिग्रियां व 15 अंकतालिकाएं पहले दिन ले गए कॉलेज

Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Colleges took 30 thousand degrees and 15 thousand mark sheets
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को छलेसर कैंपस से डिग्री और अंकतालिकाओं के वितरण का अभियान शुरू करा दिया। पहले दिन करीब 25 कॉलेज 30 हजार डिग्रियां और 15 हजार अंकतालिकाएं ले गए। 01 से 50 कोड वाले कॉलेजों को बुलाया गया था। 50 फीसदी कॉलेज ही डिग्री और अंकतालिकाएं लेने के लिए पहुंचें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2014-15, 2015-16 और 2019-20 की डिग्रियां और सत्र 2020-21 की अंकतालिकाओं का वितरण किया जा रहा है। 08 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसे कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर भी डाल दिया गया है। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है डिग्रियां छात्र-छात्राओं को निशुल्क देंगे। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जानी है। फीस लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कोड संख्या 51 से 100 तक के कॉलेजों को डिग्रियां और अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed