फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collectorate lawyers gave memorandum to DM

Agra News: कलेक्ट्रेट के वकीलों ने डीएम को ज्ञापन दिया

Tue, 05 Nov 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Collectorate lawyers gave memorandum to DM
-कलेक्ट्रेट पर अधिकारी को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने मंगलवार को नारेबाजी करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया है। गाजियाबाद में पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों की बैठक हुई। अध्यक्ष सर्वेंद्र यादव ने कहा कि गाजियाबाद में 29 अक्तूबर को पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई वकील घायल हुए। वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के साथ ही लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सचिव अशोक बाबू यादव ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। घायल वकीलों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। अनिल कुमार सिंह राठौर, सौरभ पांडेय, हेमेंद्र यादव, संजीव यादव, माधवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी

भोगांव। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर तहसील अभिभाषक परिषद ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद मामले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने की बात कही है। अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव, महासचिव ब्रजेंद्र सिंह, राजेश राजपूत, अशोक कुमार कश्यप, रमेशचंद्र तिवारी, ब्रजमोहन चौहान, नईम अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed