फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   collapse of the power system by storm

अंधड़ ने फिर चौपट की बिजली व्यवस्था

Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
collapse of the power system by storm
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
रविवार रात को आए तूफान की वजह से चरमराई विद्युत व्यवस्था पटरी लाने के लिए टोरंट पावर की टीम मेहनत कर रही थी लेकिन सोमवार शाम को आई तेज आंधी उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया। शहर में कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की वजह से शहर की आपूर्ति बाधित हो गई जिसे सुधारने के लिए टोरंट की टीमें देर रात तक जूझती रहीं।  सोमवार शाम को आई आंधी वजह से विजय नगर में एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। इसकी वजह बिजली गुल हो गई। भदावर हाउस के पास पेड़ गिरने से खंदारी क्षेत्र आपूर्ति बाधित हो गई। कमला नगर, बल्केश्वर में पेड़ गिर गए। मन:कामेश्वर मंदिर के पास टीन शेड गिर गया। माल रोड पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। शास्त्रीपुरम, शमसाबाद रोड पर भी पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था में व्यवधान पड़ा है। टोरंट पावर के पीआरओ भूपेंद्र सिंह का कहना था कि अतिरिक्त टीमें लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उधर रविवार रात तो हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए टीम पूरी रात जूझना पड़ा। कमला नगर, बल्केश्वर में सुबह लाइट आ पाई। सूर्य नगर में भी पेड़ गिर गए थे, जिन्हें सुबह हटाया जा सका। कोठी मीना बाजार में कई विद्युत पोल टूट गए। इसकी वजह से शाहगंज क्षेत्र में बिजली की किल्लत रही।
विज्ञापन


मुस्लिम इलाकों में बिजली, पानी नहीं, हंगामा
शब ए बरात पर भी कई मुस्लिम इलाकों में बिजली, पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। नाई की मंडी में रविवार की रात से ही बिजली गुल है, शाम तक बिजली सुचारु नहीं होने पर लोगों ने नाई की मंडी थाने का घिराव किया। एडीएम सिटी को ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि मोहल्ले में बिजली नहीं होने के कारण पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। शब ए बरात के दूसरे दिन रोजा रखा जाता है। रोजेदार परेशान रहे। इस्लाम खां ने बताया कि तड़के तीन बजे से नाई की मंडी की बिजली गुल है। पानी भी नहीं आया। गुस्साए लोगों ने थाने में हंगामा किया। दोपहर के बाद टोरंट की टीम फाल्ट को ठीक करने पहुंची। गुस्साए लोगों ने टोरंट कर्मियों को खरीखोटी सुनाईं। इसी तरह पक्की सराय, शहीद नगर में भी बिजली, पानी की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



मस्जिद की दीवार कई घायल
रविवार रात आए तूफान के दौरान गैलाना मस्जिद की दीवार और टीनशेड गिर गया। उस दौरान वहां मौजूद अंसार, छोटी बच्ची असीबा, सुल्तान आदि चुटैल हो गए। पास ही वाल्मीकि बस्ती में रामेश्वर, चंद्रवती, अजय, ओमप्रकाश आदि के मकानों में नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश यादव ने तहसील टीम को बुलाकर मौका मुआयना कराया। जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed