फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coldest day of the season in Mainpuri mercury reached 4.7 degrees Celsius

Weather News: मैनपुरी में सीजन का सबसे सर्द दिन, 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; अभी नहीं राहत के आसार

Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
सार

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं रविवार का दिन अब तक सीजन की सबसे ठंडा रहा। अभी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Coldest day of the season in Mainpuri mercury reached 4.7 degrees Celsius
मैनपुरी में सीजन का सबसे सर्द दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह घने कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद कहीं कोहरा छटा तो धूप का हल्का अहसास होने से राहत मिली। शाम को लोग सर्दी से फिर ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

 

सर्दी में अब तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। इसी कारण लोगों को दिन में सर्दी से राहत महसूस होती थी। लेकिन रविवार को सर्दी ने सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। न्यूनतम तापमान अब तक सबसे अधिक गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह लोगों को गर्म कपड़ों में भी सर्दी का अहसास हुआ। गलन के चलते लोगों को अधिक परेशानी हुई। सुबह जहां कोहरा छाया रहा तो वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से राहत मिली। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अधिक गिरावट आने के चलते लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में रहे। अवकाश का दिन होने के चलते न तो बच्चे निकले और न ही कर्मचारी। लोगों ने घर में ही गर्म कपड़े, हीटर व अन्य संसाधनों के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा नजर आया। दो बजे के बाद कुछ राहत मिली तो लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए निकले। लेकिन शाम को एक बार फिर गलन होते ही लोग घरों में ही रहे। बाजार में शाम छह बजे से ही सन्नाटा पसरने लगा। दुकानदार भी सर्दी से बचने के लिए जल्द ही दुकानें बंद कर अपने घर चले गए।
 
विज्ञापन

आलू की फसल पर गहराता जा रहा है संकट
सर्दी बढ़ने के साथ् ही आलू की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। झुलसा रोग तेजी से आलू को नुकसान पहुंचा रहा है। जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने आलू की बुवाई की थी। झुलसा रोग लगने से किसान को कच्चा आलू ही खोदना पड़ रहा है। इससे आलू को भंडारित नहीं किया जा सकेगा। कृषि विभाग के अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर आलू की फसल को झुलसा से बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।


 

आगे भी सर्दी करेगी परेशान
सर्दी से परेशान लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सर्दी आगामी सप्ताह में जारी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। हालांकि सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने से लोगों को दिन में राहत मिल सकती है, लेकिन रात सर्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed