{"_id":"67a0f5c5dac48d162c02077e","slug":"cold-winds-increased-the-cold-in-the-morning-heat-increased-due-to-sunlight-in-the-afternoon-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127342-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुबह शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दोपहर में धूप से बढ़ी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुबह शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दोपहर में धूप से बढ़ी गर्मी
Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम ने सोमवार को फिर से करवट बदल ली। दिनभर शीतल हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप से लोग गर्मी का अहसास करने लगे। पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट दिया है।
जिले में दाे दिन से पारा चढ़ने से मौसम में गर्माहट आने लगी थी। इससे लोगों ने गर्म कपडों को कम करना शुरू कर दिया, लेकिन जब सोमवार को लोग सुबह के समय घरों से बाहर निकले तो शीतल हवाओं से ठिठुरने लगे। ऐसे में लोगों ने घर वापस लौटकर फिर से गर्म कपड़ों को निकाल लिए। सुबह के समय न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के समय लोगों ने धूप में बैठकर ठंड से राहत ली, लेकिन दोपहर के समय मौसम फिर से बदला हुआ नजर आया। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर में अधिकतम पारा 24 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादलों के छाने की संभावना है। इससे मौसम में नरमी बनी रहेगी। बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।