फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold Wave Triggers Spike in Fever and Cough Cases

सर्दी की दस्तक: वायरल संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, चिकित्सकों ने दी ये सलाह

Fri, 31 Oct 2025 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 08:28 AM IST
सार

बदलते मौसम में बुखार, जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सक का कहना है कि  गुनगुना पानी, सूप या काढ़ा पीएं।

विज्ञापन
Cold Wave Triggers Spike in Fever and Cough Cases
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्दी की दस्तक से मौसमी बीमारियां लोगों को घेरने लगी हैं। बुखार, जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज के अलावा नर्सिंग होम और क्लीनिकों में भी इनकी संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2558 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें नए मरीज 1934 दर्ज किए गए। इनमें ज्यादातर मरीज मेडिसिन विभाग यानी जुकाम, खांसी, बुखार, आंख में एलर्जी और पानी निकलना आदि के थे। शरीर दर्द से भी कई पीड़ित उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि यह बदलाव का मौसम संक्रमण को फैलाता है। इसमें फीवर सीने में दर्द, जुकाम लापरवाही से लंबे समय में ठीक होता है। उन्होंने सलाह दी कि ठंडी चीजों से परहेज करें, गुनगुना पानी पीएं और जुकाम होने पर मास्क का इस्तेमाल करें। यदि लक्षण दो से तीन दिन तक बने रहें, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। खुद से एंटीबायोटिक या बुखार की दवा लेना नुकसानदेय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें
- बाहर से आने पर हाथ-मुंह साबुन से धोएं
- गुनगुना पानी, सूप या काढ़ा पीएं
- नींद पूरी लें और तनाव से बचें

इस विभाग में इतने मरीज
मेडिसिन- 585
ऑर्थोपेडिक- 295
त्वचा रोग- 205
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed