{"_id":"67728f033505a2b3bc049209","slug":"cold-takes-its-toll-on-asthma-patients-two-die-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129496-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्दी अस्थमा के मरीजों पर पड़ रही भारी, दो ने ताेड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्दी अस्थमा के मरीजों पर पड़ रही भारी, दो ने ताेड़ा दम
Mon, 30 Dec 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
- 23 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती महिला सहित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों में सर्दी, जुकाम के साथ अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी पुष्पा देवी (60) को सांस लेने में दिक्कत के चलते रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी गिरवर (55) को सोमवार की दोपहर अस्थमा अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 652 मरीज पहुंचे। 23 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए जबकि तीन मरीज रेफर किए गए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि पुष्पा देवी को गंभीर हालत में ही लाया गया था जबकि गिरवर को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।