फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold Store Deal Fraud in Agra: Businessman Cheated of 4.39 Crore Using Digital Signatures

UP: डिजिटल हस्ताक्षर से 4.39 करोड़ की ठगी...कोल्ड स्टोर सौदे में कारोबारी को बड़ा झटका, केस हुआ दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 09:54 AM IST
सार

 कोल्ड स्टोरेज के साैदे में डिजिटल हस्ताक्षर से 4.39 करोड़ रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर हरीपर्वत थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Cold Store Deal Fraud in Agra: Businessman Cheated of 4.39 Crore Using Digital Signatures
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के कमला नगर के कारोबारी श्रेष्ठ बंसल ने कोल्ड स्टोरेज के साैदे में डिजिटल हस्ताक्षर से 4.39 करोड़ रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। उनके प्रार्थनापत्र पर न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर कूटरचित दस्तावेज बनाने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन


श्रेष्ठ बंसल का आरोप है कि जनवरी 2025 में बिचौलिया ब्रजेश के माध्यम से नेहरू नगर के संदीप मित्तल और उनके परिवार से बातचीत हुई। उन्होंने एत्मादपुर के पीलीपोखर क्षेत्र में स्थित अपने गोमित कोल्ड स्टोर को बेचने का प्रस्ताव दिया। सौदा तय होने पर 21 हजार रुपये एडवांस लेकर लिखित इकरारनामा किया। 31 जनवरी 2025 को उनके पिता विजय कुमार को कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


तय हुआ कि जैसे-जैसे उनके परिवार के लोग रिटायर होंगे, वादी के परिवार के लोगों को कंपनी में पद दे दिए जाएंगे। आरोपियों के साथी सीए ने नियुक्ति से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करते समय उनके डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव अपने पास रख ली। कोल्ड स्टोर के संचालन के लिए मरम्मत, नवीनीकरण, बिजली, मशीनरी और सप्लायरों के भुगतान के रूप में कुल 3.38 करोड़ रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि संदीप मित्तल के परिवार वालों के खातों में 69 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। कुल 4.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। कोल्ड स्टोर के संचालन के दौरान आई पूरी आमदनी भी संदीप मित्तल ने ले ली। भुगतान के बाद जमीन का बैनामा, शेयर ट्रांसफर और निदेशक पद से हटने की प्रक्रिया पूरी करने का समय आने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।

श्रेष्ठ का कहना है कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत पिता के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए उन्हें कंपनी से रिटायर दिखा दिया। इसके बाद 14 अगस्त को एक नया फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर लिया। 14 नवंबर को आरोपियों ने नए कथित खरीदारों के साथ कोल्ड स्टोर पर कब्जे की कोशिश की।


विरोध करने पर धमकाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि संदीप मित्तल, प्रेमा मित्तल, शालिनी मित्तल, साक्षी मित्तल, यश मित्तल, सीए जगदीश अग्रवाल, संजीव मित्तल, विवेक मित्तल और जीवन लाल मित्तल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed