फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold storage owner son murdered after kidnapping in agra

आगरा: शीतगृह मालिक के इकलौते बेटे की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने पीपीई किट में शव जलाया

Mon, 28 Jun 2021 01:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 01:53 AM IST
सार

शीतगृह मालिक का बेटा सचिन 21 जून को दयालबाग से लापता हुआ था। रविवार को सुराग मिलने पर पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा, तब खुलासा हुआ कि सचिन की हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन
cold storage owner son murdered after kidnapping in agra
मृतक सचिन चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना न्यू आगरा के दयालबाग से शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के इकलौते बेटे सचिन (25) की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। रविवार रात को पुलिस को सुराग मिले। उसके बाद पांच युवकों को पकड़ लिया गया। इनमें एक बड़े कारोबारी का बेटा भी शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जल्दी खुलासा किया जा सकता है।

विज्ञापन


मूलरूप से बरहन के गांव रूप धनु निवासी सुरेश चौहान दयालबाग के जय राम बाग में रहते हैं। सुरेश जिला पंचायत में ठेकेदारी भी करते हैं। उनका रूप धनु में ही एसएस शीतगृह है। यह साझीदारी में करते हैं। उनका बेटा सचिन भी ठेकेदारी और शीतगृह में कामकाज देखा करता था।
विज्ञापन


21 जून की दोपहर 3:30 बजे लोअर और टीशर्ट में घर से निकला था। मां अनीता से कहा था कि कुछ देर में आ रहा है। इसके बाद लापता हो गया। उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इस पर दूसरे दिन थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने सचिन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की स्पेशल टीम को भी लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर की है हत्या
सुरेश चौहान के मुताबिक, पुलिस को रविवार को कुछ सुराग मिले। इसके बाद कमला नगर और दयालबाग के पांच युवकों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ में सामने आया कि सचिन की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। इसके बाद शव बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
घटना के पीछे फिरौती वसूलने की बात सामने आई है। रविवार रात को युवक मोबाइल के लिए सिम खरीदने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। देर रात पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने अभी घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है।

पिता ने कहा, बेटे की हत्या के लिए साजिश रची गई
पिता सुरेश चौहान का कहना है कि बेटे की हत्या के लिए पूरी साजिश रची गई है। इसमें एक कारोबारी का बेटा भी शामिल है। वह अक्सर सचिन से आकर मिलता था। उसके साथ ही जाता था। वह पुलिस के मूवमेंट की भी जानकारी दे रहा था। आरोपी उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती वसूलना चाहते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद अंतिम संस्कार बल्केस्वर घाट पर किया गया। आरोपी सचिन के शव को पीपीई किट में लेकर गए थे, जिससे लगे कि किसी कोरोना मरीज की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों से हत्याकांड से जुड़ी कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed