फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold

अस्थमा और निमोनिया से दो की मौत

Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cold
मैनपुरी। जिले में बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा और निमोनिया के दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव झंडाहार निवासी 59 वर्षीय धनंजय सिंह की शनिवार को हालत बिगड़ गई। वे अस्थमा से पीड़ित थे। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ककरिया निवासी शीलेश कुमार की सात माह की पुत्री परी को निमोनिया की दिक्कत थी। परिजनों ने उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बिना बताए ही परिजन उसे शुक्रवार की रात शहर के एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। शनिवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो निजी डॉक्टर ने सैफई ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नौ वर्षीय बालक के दिल का कराया उपचार
कुरावली। देव कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नौगांव के दिल में छेद था। परिजन उसका उपचार नहीं करा पा रहे थे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उसका ऑपरेशन अलीगढ़ स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कराया। ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ है। बच्चे के परिजनों ने चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान व उनकी टीम में शामिल डॉ. जगतबंधु, डॉ. रिचा सक्सेना, सुमित गुप्ता, कीरत राम आदि का अभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed