फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold increased due to rain in agra

UP Weather: अचानक बदला माैसम, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Wed, 18 Feb 2026 11:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:14 PM IST
सार

माैसम में अचानक से फिर बदलाव हुआ। सुबह से छाए घने बादल रात में जमकर बरसे। इस बीच सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ठंड बढ़ गई। लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
cold increased due to rain in agra
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कई दिनों से तेज धूप निकलने के बाद बुधवार को माैसम में अचानक बदलाव हो गया। सुबह से बादल छाए रहे। सर्द हवा भी चलीं। दिन में कई बार बूंदाबांदी के बाद रात में एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा। तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से सुबह से ही धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ने लगा था। मगर बुधवार को एक बार फिर माैसम बदल गया। सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। रात तकरीबन 8 बजे तेज बारिश होने लगी। इससे ठंड और बढ़ गई। एक घंटे तक तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी रह सकती है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू की खुदाई पर असर पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed