{"_id":"6a04ee1dd627087c6f044265","slug":"code-yogi-to-teach-free-coding-and-ai-to-poor-students-agra-news-c-25-1-agr1035-1058957-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गरीब छात्रों को मुफ्त कोडिंग और एआई सिखाएगा कोड योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गरीब छात्रों को मुफ्त कोडिंग और एआई सिखाएगा कोड योगी
विज्ञापन
आगरा। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अब गर्मियों की छुट्टियों में मुफ्त कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सीखेंगे। युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए कोड योगी फाउंडेशन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह पहल की है।
आगरा कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल और सीडीओ प्रतिभा सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि तकनीकी युग में स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए कोडिंग एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से अपील की है कि वे गरीब और संसाधनहीन बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए इस अभियान से जोड़ें।
कार्यशाला में कोड योगी संस्था के राकेश सहगल ने बताया कि कक्षा 8 से 12वीं तक के अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर कॉलेज के छात्र भी इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था से मुफ्त कोडिंग सीखकर वेल्डिंग और प्लंबिंग जैसे काम करने वाले युवाओं को भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।