{"_id":"6562c7ac36c68fb2a40dcfa6","slug":"cod-personnel-made-this-mistake-while-withdrawing-money-from-atm-lost-rs-1-14-lakh-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटीएम से पैसे निकालने के दौरान ये गलती कर बैठे सीओडी कर्मी, ऐसे गवां दिए 1.14 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटीएम से पैसे निकालने के दौरान ये गलती कर बैठे सीओडी कर्मी, ऐसे गवां दिए 1.14 लाख रुपये
Sun, 26 Nov 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:51 AM IST
सार
एटीएम से पैसे निकालने के दौरान सीओडी कर्मी को छोटी सी गलती महंगी पड़ गई। वहां अंजान युवक से मदद के दौरान उनका डेबिट कार्ड बदल दिया गया। उनके खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हो सकी।
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रुपये निकालने एटीएम पर गए सीओडी कर्मचारी का डेबिट कार्ड साइबर ठग ने बदल दिया। इसके बाद शातिर ने कई बार में खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
कागारौल थाना क्षेत्र के गांव अखवाई निवासी मुनेश सीओडी कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 दिसंबर को उनके बेटे की शादी और 3 दिसंबर को लगुन-सगाई का आयोजन है। इस वजह से उन्होंने अपने फंड से 2.9 लाख रुपये निकाले थे। 21 नवंबर को खरीदारी के लिए बाजार में रुपये कम पड़ने पर सेवला पेट्रोल पंप के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Captain Shubham: गहरी नींद में सो गया शुभम... जागती रही मां, दुलारती रहीं वर्दी; सीने से लगाए रखी बेटे की फोटो
विज्ञापन
बदल दिया डेबिट कार्ड
एटीएम से रकम निकालने के दौरान अंजान युवक से मदद मांगी। मददगीर ही शातिर निकला। उसने डेबिट कार्ड बदल दिया। सीओडी कर्मी जब घर पहुंचे तब उनके मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Railway News: झांसी-ग्वालियर के बीच तीन महीने निरस्त रहेगी ताज एक्सप्रेस, कोहरा बना वजह; मुसीबत में यात्री