फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coaching, library, hotel and gym operating in basement will be closed.

Agra News: बेसमेंट में संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी, होटल और जिम बंद होंगे

Fri, 02 Aug 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Coaching, library, hotel and gym operating in basement will be closed.
कासगंज। दिल्ली बेसमेंट में चल रही कोचिंग में जलभराव होने से कोचिंग ले रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद अब जिले का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सदर एसडीएम संजीव कुमार ने बेसमेंट में चल रहीं कोचिंग सेंटर, होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर चेकिंग करके उनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को एसडीएम ने नोटिस जारी किए हैं।एसडीएम सदर संजीव कुमार बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे। अमांपुर रोड पर एक कोचिंग व एक लाइब्रेरी संचालित मिली। यह कोचिंग और लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित थीं। लाइब्रेरी में करीब 150 बच्चे पढ़ रहे थे। एसडीएम ने कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को संचालन बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद गली मिट्ठूलाल बारहद्वारी के पास बेसमेंट में संचालित जिम को बंद करने के निर्देश दिए। गली जौरा भौरा के बेसमेंट में संचालित होटल को बंद करने के निर्देश दिए। बस स्टैंड के पास सुखेंद्र सदन के बेसमेंट में, गौतम नगर सोरों गेट के बेसमेंट में कोचिंग, श्रीगणेश कॉलोनी के बेसमेंट में संचालित कोचिंग बंद करने के निर्देश दिए। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं और बेसमेंट में इन प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed