फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coaching center operator was made unconscious and taken away with cash and ring

Agra News: कोचिंग सेंटर संचालक को बेहोश कर ले गए नकदी और अंगूठी

Wed, 21 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Coaching center operator was made unconscious and taken away with cash and ring
किशनी। गांव समान निवासी एक कोचिंग सेंटर संचालक को बेहोश करने के बाद बदमाश नकदी और अंगूठी ले गए। पीड़ित शहबाज खान ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि एक माह पहले इंस्टाग्राम पर उन्हें धमकियां दी जा रहीं थीं। एक फोन कॉल पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई थी। धमकी दी गई थी कि वह उसे मरवाने के लिए एक बाइक खरीदेगा और पांच लाख रुपये खर्च करेगा। उसके मामा सलीम खान और मोमिन खान ने जानकारी की तो पता चला कि रैचंदा निवासी एक युवक के मोबाइल से धमकी दी जा रही है। जब उक्त व्यक्ति के पास गए तो बताया कि कोई फर्जी आईडी बनाकर धमका रहा है। बुधवार की सुबह भी धमकी दी गई। इसके कुछ देर बाद दो लोग चेहरा ढक कर आए और कोचिंग सेंटर में एडमिशन की बात करने लगे। बात करने के दौरान रूमाल हिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। बदमाश जेब से 5 हजार रुपये की नकदी और अंगूठी ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed